फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंचंबा में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट

Sun, 10 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 धीमी रफ्तार के साथ शुरू हुए नगर निकाय के मतदान में दोपहर बाद काफी तेजी दर्ज की गई। सुबह के शुरूआती दो घंटों में ज्यादातर मतदान केंद्रों में दस प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था। चंबा, डलहौजी और चुवाड़ी में कुल 70 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। दोपहर बाद एक बजे तक चंबा शहर में 43 प्रतिशत लोग ही मतदान के लिए सामने आए थे। जबकि आखिरी दो घंटों में 26.98 प्रतिशत मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे और मतदान किया।
विज्ञापन


 चंबा शहर में दस वार्डों में कुल 12 हजार 580 मतदाता थे। इनमें से 8804 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि डलहौजी में 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां कुल मतदाता 3016 थे जिसमें से 2154 मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे।


नगर पंचायत चुवाड़ी में 70.81 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। यहां 2352 मतदाता पंजीकृत थे जिसमें से 1689 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सभी केंद्रों पर मतदान ईवीएम मशीन से और संबंधित उपमंडल के एसडीएम की निगरानी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम
नगर परिषद चंबा
वार्ड का नाम         विजेता       पार्टी
1. हरदासपुर      धन्नो देेवी    भाजपा
2. जुलाहकड़ी     कुलदीप कौर  कांग्रेस
3. सुल्तानपुर    करतार सिंह   कांग्रेस
4. सपड़ी          मोहित ढल    कांग्रेस
5. चौगान       अंजली मल्होत्रा कांग्रेस
6. हटनाला    धीरज बढियाल  भाजपा
7. जनसाली   सीमा कश्यप    कांग्रेस
8. चौंतड़ा      नीलम नैय्यर    कांग्रेस
9. सुराड़ा      मनेंद्र सिंह        भाजपा
10. धड़ोग    जितेंद्र सूर्या       कांग्रेस
11. कसाकड़ा  वर्षा देवी      कांग्रेस

नगर परिषद डलहौजी
वार्ड का नाम         विजेता      पार्टी
1. बकरोता          रीना देवी      भाजपा     
2. लोहाली         तिलक राज    भाजपा
3. जीपीओ         नेहा            कांग्रेस
4. हिंदू लेन       प्रवीण            कांग्रेस
5. अप्पर सदर बाजार बंदना चड्ढा   कांग्रेस  
6. कथलग      निर्मला देवी      कांग्रेस
7. कान्वेंट     मनोज चड्ढा        कांग्रेस
8. मोती टिब्बा हरप्रीत मोनू      कांग्रेस
9. डलहौजी क्लब  आशा कुुमारी  कांग्रेस
नगर पंचायत चुवाड़ी
वार्ड का नाम     विजेता      पार्टी
1. कुठेड़        विकास     भाजपा
2. भलाड़ा       आशा      भाजपा
3. त्रिमथ      सुदेश धीमान  भाजपा
4. सुदली      सुरेंद्र कुमार   कांग्रेस
5. मेडिकल कॉलोनी  संतोष  भाजपा
6. कस्बा-एक     सुनीता     भाजपा
7. कस्बा-दो     नीलम    भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें