राहुल फेडरेशन क्लब चुवाड़ी का वार्षिक कार्यक्रम रविवार को चुवाड़ी चौगान में आयोजित किया गया। इसमें हिमालय बचाओ समिति के अध्यक्ष कुलभूषण उपमन्यू, अनिल जरियाल, नारायण सिंह व पद्मश्री विजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। आरएफसी चुवाड़ी में पिछले तीन वर्षों से सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है।
क्लब के कार्यक्रम में भटियात के बाइस स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, कोलाज बनाने की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में शहीद हवलदार जगदीश के बेटे व जम्मू में शहीद हुए सुभाष के पिता को स्मृति चिंह देकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई।
क्लब द्वारा भटियात क्षेत्र के तीस विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री बांटी गई जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वरिष्ठ विद्यालय रायपुर ने पहला, हिमायल पब्लिक स्कूल की वनिष्ठा ने वाद विवाद में पहला व वरिष्ठ विद्यालय समोट अनामिका ने कोलाज में पहला स्थान हासिल किया।