फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत में व्यक्ति ने गलती से खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 03 Dec 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बनीखेत में शुक्रवार दोपहर के समय एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी शनिवार सुबह चंबा अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र दयाराम निवासी बनीखेत ने शुक्रवार दोपहर के समय गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यक्ति को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके शरीर में जहर पूरी तरह से फैल चुका था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें