फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के टैंक में मृत मिला क्लीनर

Sat, 03 Dec 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से चूने की ट्रक लेकर आए एक क्लीनर की सहकारी चीनी मिल परिसर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मिल के टैंक में शनिवार सुबह उतराता मिला।  उसके मुंह और कान से खून निकला था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
नानपारा इलाके की श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के आपरेटर आत्मादास ने सुबह ट्यूबवेल के टैंक में एक युवक की लाश उतराते देख सूचना सुरक्षा प्रभारी व श्रम अधिकारी राजेश ओझा को दी। अधिकारियों की सूचना पर पहुंचे सीओ अजय भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने शव टैंक से निकलवाया।

युवक की पैंट की जेब से 16 सौ रुपये और मोबाइल फोन मिला। सिम को दूसरे सेट में लगा एक नंबर पर बात की गई। काल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को उदय सिंह और मृतक अभय को अपना भाई बताया। कहा कि वह ट्रक लेकर चीनी मिल गया था। अभय क्लीनर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें