डलहौजी उपमंडल के तहत 132 केवी सब स्टेशन बाथरी में लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया है। जानकारी a मुताबिक कर्मचारी 45 प्रतिशत जल चुका है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर किया गया।
132 केवी सब स्टेशन के लाइनमैन कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी मुलतान सिंह को सुबह करीब ग्यारह बजे खंभे पर बिजली का करंट लग गया। इससे वह बेहोश हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत सामुदायिक केंद्र बाथरी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा रेफर कर दिया गया। डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र ने बताया कि कर्मचारी 45 प्रतिशत जल चुका है। इसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो