फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह में बेटे को बचाते खुद मलबे में दब गया पिता

Wed, 13 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
धरशां गांव में बुधवार सुबह करनैल सिंह और उसका परिवार अपने रोजमर्रा के कार्यों में व्यस्त था। उनका पांच वर्ष का बेटा कर्म सिंह कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन


अचानक इनके घर के पीछे लगती पहाड़ी से मलबा घर की छत पर गिरने लगा। जिसे देखकर करनैल सिंह कमरे में सो रहे अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ा लेकिन उसके ऊपर पत्थर गिर गए जिससे वह खुद दब गया। आपदा को देख जब परिजन और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया तो करनैल सिंह और कर्म सिंह दोनों मलबे में दबे थे। दोनों की सांसें चल रही थी। पांच वर्षीय बच्चे को तीसा अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। जबकि पिता करनैल सिंह को चंबा रेफर कर दिया और फिर चंबा से टांडा रेफर कर दिया गया है। हादसे के समय करनैल की पत्नी अपने डेढ़ वर्षीय दूसरे बच्चे के साथ घर के बाहर काम में व्यस्त थी।

उल्लेखनीय है कि करनैल सिंह और उसका परिवार जहां रहता है वह क्षेत्र पहले से भूस्खलन प्रभावित था। इस बाबत प्रशासन ने करनैल सिंह के परिवार को आवश्यकता का सामान देकर सुरक्षित भूमि का टोटा भी गुजर बसर के लिए देखा था। दो महीने पहले करनैल सिंह का परिवार अपने घर में रहने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर पहले भी एक पटवार खाना, जेई कार्यालय और उद्यान केंद्र भी पहाड़ी से गिर रहे मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे संभावना यह लग रही है कि आगामी समय में भी इस क्षेत्र में भूस्खलन हो। नायब तहसीलदार तीसा प्रकाश चंद नरयाल ने बताया कि प्रशासन प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। सुरक्षा के लिहाज बरसात के मौसम में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें