फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा-खैरी मार्ग पर खाई में लुढ़की कार, चालक की मौत

Mon, 21 Mar 2016 07:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
कार दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौड़ा-खैरी मार्ग पर लाल पुल पर कार दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बलदेव पुत्र गोरखु निवासी गांव डुगली डाकघर भलेई अपनी कार नंबर एचपी 47-4095 में ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन


बलदेव एनएचपीसी के पावर हाउस खैरी में कार्यरत था। इसी दौरान लाल पुल पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फुट गहरी खाई में जा पहुंची। जिसके कारण बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। दुर्घटना के दौरान गाड़ी में बलदेव के साथ और कोई भी सवार नहीं था।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चौड़ा-खैरी मार्ग पर कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के शव का डलहौजी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों को जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, हादसे के बाद समूचे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर गहरी ढांक है और सड़क भी बेहद तंग है। जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें