फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन गिरा, एक की मौत

Mon, 15 May 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा बाजार में एक दुकान की निर्माणधीन तीसरी मंजिल गिर गई। शेटरिंग और लैंटर के मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र काशी राम निवासी नाल गांव के रूप में हुई है। जोकि सोमवार को तीसा बाजार में दुकान की तीसरी मंजिल में लैंटर की शेटरिंग खोल रहा था। इसी दौरान लैंटर का आधा हिस्सा शेटरिंग के साथ टूट गया। इससे शेटरिंग निकाल रहा उपरोक्त व्यक्ति भी उसके नीचे दब गया। 

हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायलावस्था में राम सिंह को लैंटर के मलबे से बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल तीसा ले जाने लगे। अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर ही राम सिंह ने दम तोड़ दिया।  तीसा अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीसा बाजार में लैंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें