फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से आंगनबाड़ी वर्कर पर गिरा गेट, मौके पर मौत

Thu, 06 Apr 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)।
विज्ञापन
घ्‍ार की छत उड़ी - फोटो : घ्‍ार की छत उड़ी
विज्ञापन
तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई है। डलहौजी उपमंडल में तूफान के कारण एक गेट आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



महिला की पहचान लीला (56) निवासी डलहौजी के रूप में हुई है। वीरवार को वह ड्यूटी जा रही थी।


सदर बाजार से गुजर रही थी तो पार्क का मुख्य गेट अचानक गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


लीला के दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। लीला परिवार के साथ सदर बाजार में रहती थी। डलहौजी में तूफान से कई जगह नुकसान हुआ है।


तूफान से बचने के लिए पर्यटक भी दिन भर कमरों में दुबके रहे। डीएसपी सागर चंद्र ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के दौरान आसपास मौजूद रहे लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसडीएम गौरव चौधरी ने मृतक महिला के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें