चुवाड़ी बाजार में सरेआम जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है।
युवक वीरवार शाम साढ़े छह बजेे करीब चुवाड़ी बाजार में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से ताश के पत्ते और 18, 820 रुपये की नकद राशि भी बरामद की है। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब पुलिस चुवाड़ी बाजार में गश्त लगा रही थी। तभी पुलिस ने युवकों का समूह दिखा जो कि दूर से ही किसी अवैध गतिविधि में संलिप्त दिख रहे था।
पुलिस ने दबिश देकर चारों को रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ लिया। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना कानूनी अपराध है। लिहाजा पुलिस चारों आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।