फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के चन्हौता में लगी आग, दुकान और मकान जला

Mon, 02 Jan 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा के कबायली क्षेत्र होली की चन्हौता पंचायत के सुकरा गांव में नववर्ष की पहली रात को आग से दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


छह कमरों के इस मकान के सबसे नीचे मंजिल पर आटा चक्की लगी हुई थी। जबकि ऊपरी मंजिल में एक दुकान होने के साथ लगते कमरों में एक परिवार भी रहता था। आग से लगभग सात लाख रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई गई है। लोगों ने राहत कार्य कर साथ लगते मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।

आग से चुनी लाल पुत्र रिहाड़े राम का मकान व उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। हादसे के समय चुनी लाल का पुत्र रमेश अपने परिवार समेत किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में गया था। घटना के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। जिसमें आग लगने की घटना की पुष्टि हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभवितों को फौरी राहत के रूप में धनराशि और आवश्यक सामग्री मुहैया करवाई है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

   
नुकसान का जायजा ले रहा विभाग : कानूनगो
 होली उप तहसील के फील्ड कानूनगो ठांठू राम ने बताया कि संबंधित सर्कल के पटवारी को मौके पर भेजा गया है। नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद शीघ्र आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित की जाएगी ताकि प्रभावित को समय पर उचित मुआवजा मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें