फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Mon, 02 Jan 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
rape - फोटो : daily mail
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बाईखेड़ा गांव के एक युवक जाकिर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने यह मामला पीड़ित युवती की शिकायत पर दर्ज किया है। 
विज्ञापन


युवती गत् 10 अक्तूबर को 7 बजे अपने पशुओं के गोबर को घर से कुछ दूरी पर डालने जा रही थी। युवती ने आरोप लगाया कि उसे अकेला देखकर बाईखेड़ा गांव के जाकिर ने उसके साथ छेड़खानी करने के साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने शोर मचाया तो उसके दादा वहां पर आ गए। उसके  दादा को भी धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने जाकिर निवासी बाईखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें