फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू मोहल्ला के घर में लगी आग,पचास हजार का हुआ नुकसान

Wed, 28 Dec 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू मोहल्ला के बुधवार को एक घर में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। जिससे मकान की दूसरी मंजिल में स्थित एक कमरा बुरी तरह जलकर राख हो गया। साथ ही कमरे में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने वहां ईकठ्ठा हो गये। जिन्होंने घर में लगी हुई आग को बुझाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इकट्ठा होकर आग पर काबू पाया। साथ ही आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था।

मकान के जिस हिस्से मेें आग लगी, उसके साथ पेयजल की एक टंकी रखी हुई थी। जिसके पानी से लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रभावित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने भी आग के नुकसान का जायजा लिया। आग लगने से करीब पचास हजार रुपये का नुकसान आंका गया जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन


 दमकल विभाग के प्रभारी कैलासो राम ने बताया कि बालू में रत्न सिंह के घर में अचानक आग लग गई। जिससे पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलने के तुरंत बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें