फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक आशा कुमारी की जमीन से काटे लिए 4 पेड़

Fri, 10 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस की प्रभारी एवं डलहौजी हलके की विधायक आशा कुमारी की पुश्तैनी जमीन जुम्हार में लगे देवदार के तीन हरे और एक सूखे पेड़ को काट लिया गया है। वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजेश ठाकुर निवासी हरदासपुरा ने बताया कि वह जुम्हार में विधायक आशा कुमारी की पुश्तैनी जमीन की देखभाल करता है। 22 जनवरी को उसे वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि जमीन से तीन हरे और एक सूखा देवदार का पेड़ कटा है।

राजेश ठाकुर ने जमीन का मौका किया। यहां देवदार के चार पेड़ कटे हुए पाए गए। छानबीन की तो चार लोग किशन चंद, निवासी सेरी, अनुप निवासी मनोग, प्रीतम निवासी मनोग और सन्नी निवासी मनोग को लकड़ी का ढुलान करते हुए पाया गया।
विज्ञापन


राजेश को देख वे भाग गए। वन विभाग ने काटे गए देवदार के पेड़ों की लकड़ी को जब्त कर लिया है। राजेश ने बताया कि घटना के फौरन बाद उसने विधायक आशा कुमारी से बात करनी चाही तो चुनावी कार्य में व्यस्त होने के चलते उनसे बात नहीं हो पाई।

लिहाजा नौ फरवरी को जब राजेश की विधायक आशा कुमारी से इस बारे में बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को भी अपनी जमीन से पेड़ काटने की इजाजत नहीं दी है। राजेश की शिकायत पर उपरोक्त चारों लोगों पर फॉरेस्ट एक्ट के तहत एवं आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।       
...
मामला किया दर्ज : डीएसपी 
डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने इस दिशा में चार लोगों पर भादंसं की धारा 379 व भारतीय वन अधिनिमय 41 व 42 के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें