फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा वेटरन टीम 17 को बिलासपुर में खेलेगी गुल विल मैच

Sat, 05 Dec 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेटरन क्रिकेट क्लब चंबा की बैठक का आयोजन मेजर एससी नैय्यर की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान एससी नैय्यर ने बताया कि इस वर्ष चंबा वेटरन की क्रिकेट टीम 17 दिसंबर को बिलासपुर में गुड विल मैच खेलने जा रही है। इसी मैच को लेकर शनिवार को वेटरन टीम के सभी सदस्य उपायुक्त एम सुधा देवी से मिले। उपायुक्त एम सुधा देवी ने टीम के सभी सदस्यों को मैच के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




मेजर एससी नैय्यर ने बताया कि राजाओं के समय में भी चंबा में अन्य जिलों के साथ गुड विल मैच हुआ करते थे। चंबा वेटरन क्रिकेट क्लब ने इस परंपरा को जारी रखा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में वेटरन की टीम मंडी, 2009 में सुंदर नगर, 2010 में नाहन, 2011 में कुल्लू, 2012 में मंडी, 2013 में ऊना, 2014 में सोलन व मंडी में गुड विल मैच खेलने के लिए गई। परंपरा को जारी रखते हुए 17 दिसंबर को बिलासपुर में जा रहे हैं।



वर्ष 2016 में यह गुड विल मैच कांगड़ा की टीम के साथ खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जाने से पहले टीम के सभी खिलाड़ी बारगाह मैदान शाम के समय रिहर्सल करेंगे। इस मौके पर विजय सेन, सुनित पुरी, पवन अमरोल, नरेश पुरी, सुरिंद्र भंडारी, सुशील कुमार, अनिल कुमार, सुरिंद्र, राजिंद्र बख्शी, खुर्शीद, ईश्वर पुरी, यदु चौणा, रतन, शिव दत्त और हरविंद्र सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें