फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, चालक घायल

Wed, 22 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्रंगाल-सुंडला मार्ग पर कांडी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे कार चालक राजकुमार पुत्र पतरो राम निवासी ककीरा घायल हो गया। हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ जब कार चालक राजकुमार अपने काम से जा रहा था। कांडी नामक स्थान पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की पता लगते ही लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाला और उपचार के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें