फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गलती से खा लिया जहरीला पदार्थ

Sat, 01 Apr 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रंगाल में एक युवक ने शुक्रवार शाम गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत खराब होना शुरू हुई तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार ने बिना समय गंवाए उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। इसकी पहचान कमलेश पुत्र डोगनी राम निवासी ब्रंगाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। साथ ही जहर का मामला देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर व्यक्ति और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें उन्होंने गलती से जहरीला पदार्थ खाने का बयान पुलिस को दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने की है। 

एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने बताया कि गलती से जहरीला पदार्थ खाने वाले एक व्यक्ति को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें