फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में बाउंड्रीवॉल लगाने की मांग

Thu, 04 Feb 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन नरूला ने की। बैठक में जिला के विभिन्न कॉलेजों से आये एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चंदन नरूला ने बताया कि चंबा कॉलेज में बाउंड्रीवॉल नहीं होने से आउट साइडरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की कि कॉलेज के चारों तरफ जल्द बाउंड्रीवॉल लगाई जाये। इसके अलावा लाइब्रेरी में किताबों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि कॉलेज में साइंस लैब में छात्रों को कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। हॉस्टल में पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके अलावा हॉस्टल में सफाई व्यवस्था भी नाम मात्र ही है। उन्होंने कहा कि चंबा कॉलेज में सेल्फ डिफेंस की क्लासें शुरू करवाई जानी चाहिये।

इन क्लासों के शुरू होने से छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि तीसा कॉलेज में स्टाफ की कमी से जूझना पड़ रहा है। एनएसयूआई की गर्ल कैंपस अध्यक्ष नितिका गुलाटी ने कहा कि जल्द ही कॉलेज में ज्यादा छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई से जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष योग राज शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, परविंदर ठाकुर, सरवन सिंह, प्रोमिला ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें