सिहुंता के टुंडी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल ने ग्यारह वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चे की टांग टूट गई है। घायन बच्चे को टीएमसी रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चा दिवाकर चौहान पुत्र दीपक चौहान निवासी गांव धारणा पंचायत टुड़ी अपने घर की ओर जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार राजेश कुमार पुत्र मदन लाल पंचायत टिकरी वहां से तेज रफ्तार से आया और पैदल जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद राहगीर घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोट ले आए। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद टीएमसी रेफर कर दिया गया।
उधर, घायल दीवाकर के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।