फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई में भालू ने हमला कर दो को किया घायल

Sat, 11 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
तलाई गांव में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर भालू ने हमला बोल दिया। जिससे एक महिला व पुरुष घायल हो गये। शुक्रवार को शाम के समय जब तलाई गांव में ग्रामीण अपने खेतों में मक्की की फसल की बिजाई कर रहे थे। उसी दौरान साथ लगते जंगल से एक भालू ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान भालू ने एक महिला व एक पुरुष को अपना शिकार बनाया। उसके बाद गांव वासियों ने इकट्ठा होकर डंडों की सहायता से भालू को वहां से भगाया। गनीमत रही कि हमले में किसी की भी जान नहीं गई। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन इस घटना में अंगत पुत्र डीहणु राम निवासी गांव तलाई (70) और पंजकू पत्नी देश राज निवासी गांव तलाई डाकघर दरेकड़ी बुरी तरह से जख्मी हो गए।

घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका उपचार किया गया। स्थानीय निवासी टेक चंद, राम प्रसाद, ओम प्रकाश, देवी सिंह, नुरध राम, प्यार सिंह, होशियारा राम, मान सिंह, चतर सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि  तलाई गांव में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोग अपने खेतों में काम करने  से परहेज कर रहे हैं। खेतों पर काम करते समय समय भालू के हमले का डर बना  रहता है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि रिहायशी इलाकों से भालू को दूर किया जाए ताकि ग्रामीण बिना किसी डर से अपने खेतों में काम कर सके। उधर, मुख्य चिक्तिसा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में भालू के हमले से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिओ लाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका उपचार किया गया। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें