फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंकू की टपरी में बनेगा मणिमहेश यात्रा के लिए वैकल्पिक हेलीपैड

Thu, 03 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, भ्ारमाौर, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर में एसडीएम डॉक्टर जितेंद्र कंवर की अध्यक्षता में जनजातीय उप योजना की समीक्षा बैठक वीरवार को हुई। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप हासिल किए गए भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों पर चर्चा हुई। कंवर ने कहा कि जनजातीय उपयोजना के तहत 85 प्रतिशत व विशेष केंद्रीय सहायता में 78 प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य हासिल किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान सभी कार्यालय अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि 31 मार्च तक विकास कार्यों के शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। लक्ष्य हासिल न करने वाले विभागों के अधिकारियों की जबावदेही तय की जाएगी। इसमें मणिमहेश यात्रा के दौरान वैकल्पिक हेलीपैड के निर्माण के लिए सुंकू की टपरी को चयनित किया गया है।

एसडीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता व डीएफओ भरमौर को संयुक्त निरीक्षण के आदेश दिए है। वहीं थल्ला में राजीव गांधी खेलकूद परिसर व फूड सप्लाई की 30 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम के लिए भी भूमि चयन पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग को अपने बजट को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


भरमौर क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को और कारगर बनाने के लिए व छूटे हुए क्षेत्रों को शामिल करने के लिए नई योजना को स्वीकृति के लिए जनजातीय विकास विभाग को भेजे जाने का निर्णय लिया गया। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इंटरनेट से आफिस प्रोसेस मैन्युअल को डाउनलोड करने की बात की। 21 मार्च के बाद भरमौर कोष कार्यालय में किसी भी विभाग के बिल व बाउचर जमा नहीं होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सुमन ओहरी, मदन पटियाल, अजय शर्मा, आनंद पराशर, दौलत राम वर्मा सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय अध्यक्ष और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें