बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
उपमंडल चुराह में रविवार दोपहर बाद एक दर्दनाक कार हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया।
यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब सोनू (32) पुत्र राज गांव मेरू पंचायत डियूर तहसील सलूणी जिला और मनोज पुत्र रमेश गांव सलोड़ी पंचायत डियूर तहसील सलूणी कार पर चंबा-सूलणी से चंबा आ रहे थे। तभी अचानक सलूणी से चार किमी दूर कुंडी में कार अनियंत्रित होकर सीधे आठ मीटर नीचे गुजर रही बरोटी सड़क पर जा गिरी। मनोज कुमार कार के पलटते समय छिटक कर साथ लगती पहाड़ी पर जा गिरा लेकिन दूसरा सवार सोनू कार के साथ सीधे गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहां मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए सलूणी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले जाया गया। उधर मामले की सूचना मिलने पर एसएचओ किहार थाना जगदीश चंद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए युवक का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया जाएगा। मामले की जांच चल रही है।