फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियाणी में भिड़े दो सरकारी वाहन, घंटों लगा जाम

Tue, 01 Dec 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग में कियाणी नामक स्थान पर निगम की एक बस और सरकारी वाहन आपस में जा टकराए, जिससे दोनों वाहनों को नुकसान तो हुआ है लेकिन दोनों वाहनों में बैठी सवारियों को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन



मामले की भनक मिलने पर चंबा पुलिस भी मौके पर पहुंच  गई लेकिन तब तक दोनों वाहन चालकों का आपस में समझौता हो चुका था। इस सारी प्रक्रिया के चलते चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी में लगभग दो घंटों तक दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की अथेड़ चंबा रूट की बस से जो सरकारी वाहन भिड़ा था वह खंड विकास अधिकारी सलूणी का था। वाहन के टकराते समय बीडीओ सलूणी भी वाहन में बैठे हुए थे।


 फिलहाल यह हादसा क्यों और कैसे हुआ, इसका पता नहीं लग पाया। दोनों पक्षों की ओर से समझौता होने के बाद पुलिस भी इस मामले में कुछ खास नहीं करवाई। लिहाजा हादसे के बाद दोनों ओर से लगे लंबे जाम को खुलवाने में जरूर पुलिस की मौजूदगी काम आई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि इस घटना से किसी सवारी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें