फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिल्ह से गायब किशोर भरमौर में मिला

विज्ञापन
missing - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। लिल्ह से रहस्मयी परिस्थितियों में गायब हुए 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला है। शनिवार को एसपी के पास रोहित कुमार उर्फ साचू पुत्र स्वर्गीय प्यार सिंह निवासी लिल्ह के गायब होने की शिकायत आई थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को रोहित कुमार स्कूल को निकला।
विज्ञापन


मगर लौट कर घर नहीं आया। परिजनों ने सभी जगह उसकी तलाश की। मगर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू दी। इसी दौरान रविवार को युवक को पुलिस ने भरमौर से तलाश करने में कामयाबी हासिल की है। उसे पूछताछ करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने लापता युवक को भरमौर से बरामद किया है। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें