चंबा। पुलिस ने गाड़ी से अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की 20 पेटियां पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चुवाड़ी पुलिस की टीम सड़क पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एचपी 73-1277 नंबर की गाड़ी नाके पर रोकी गई।
इसकी तलाशी के दौरान 20 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने अवैध शराब की खेप को जब्त कर लिया। वहीं सप्लाई ठिकाने पहुंचा वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने पोला राम निवासी साच और शाम कुमार निवासी रायपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चुवाड़ी पुलिस ने एक गाड़ी से बीस पेटी अवैध शराब पकड़ी है। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।