फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की दो घटनाओं का खुलासा, एक गिरफ्तार

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में ओम नारायण कश्यप। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में पिछले कुछ दिनों में हुईं लूट की घटनाओं का शहर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन


 बीती 30 मार्च और छह अप्रैल को शहर में दो अलग-अलग घटनाएं हुई थीं। 30 मार्च की घटना में जिला अस्पताल से जा रही युवती का पर्स छीनकर बाइक सवार फरार हो गए थे। छह अप्रैल की घटना में कैनाल रोड से एक महिला के पास से मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया गया था। 

पुलिस ने गुरुवार की अल सुबह लगभग चार बजे जिंदपीर चौराहा के पास से नटवीर बाबा वाली गली निवासी ओम नारायण कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3400 रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि युवती का पर्स छीना गया था। पर्स में 2400 रुपये थे। इसी तरह छह अप्रैल महिला के पास से मोबाइल फोन और पर्स लूटा गया था। पर्स के एक हजार रुपये और लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है। उन्होंने बताया कि ओम नारायण के दो साथी आशीष और पुनीत की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें