फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककीरा क्षेत्र में विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त

विज्ञापन
suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चुवाड़ी (चंबा)। ककीरा क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला शुक्रवार सुबह सामने आया। बताया जा रहा है कि महिला ने देर रात अपने कमरे में फंदा लगाया। उसकी पहचान शीतल पत्नी पंकज मेहता निवासी ककीरा के रूप में हुई। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पुलिस को जांच में सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिला ने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेवार नहीं ठहराया है। महिला का पति आईटीबीपी में है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ककीरा में रहने वाली शीतल कुमारी ने गुरुवार रात फंदा से झूलकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के परिजनों को इस बात का पता सुबह उस समय चला। जब शीतल की चार वर्षीय बच्ची कमरे में रोने लगी। इसी दौरान विवाहिता के परिजन शीतल को आवाजें लगाने लगे। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे तो शीतल को फंदे में झूला हुआ पाया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। सुसाइड नोट में शीतल ने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें