ज्वेलरी की दुकान से चेन लेकर फरार
गुरदासपुर। शास्त्री मार्केट में शुक्रवार को एक ज्वेलरी शॉप से नौसरबाज 10 ग्राम सोने की चेन को लेकर फरार हो गया। घटना के बारे में विजय कुमार पुत्र देवराज ने बताया कि उनकी शास्त्री मार्केट में ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार को करीब सवा 2 बजे उनकी दुकान पर एक मोना लड़का सोने की चेन लेने के लिए आया। इसके कुछ ही समय तक वह चेन को गले में डाल कर देखता रहा। उनका ध्यान दूसरे काम में व्यस्त हुआ तो वह मौका देखकर दुकान से निकला और बाइक से फरार हो गया। दुकानदारों ने उसका पीछा भी करना चाहा, परंतु वह भागने में सफल रहा। जांच अधिकारी एएसआई अजय राजन ने बताया कि घटना के बाद कुछ दुकानदारों ने बाइक का नंबर नोट किया था, जिसे अब ट्रेस किया जा रहा है।