फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से चिरेमला नाले में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
crime scene - फोटो : demo pic
विज्ञापन
br>अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के कठवाड़ में नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब युवक यहां घास काट रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह चिरेमला नाले में जा गिरा। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है। मृतक की शिनाख्त भिंद्र सिंह (26) पुत्र स्व. भगत राम निवासी गांव कठवाड़ के रूप में हुई। मृतक भिंद्र के पिता की भी दस साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। भिंद्र ही परिवार का एकमात्र सहारा था। उसका छोटा भाई धर्मशाला में पढ़ाई करता है। जबकि मां स्कूल में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हर रोज की तरह भिंद्र चिरेमला नाला के पास घासनी में पशुओं के लिए चारा काटने गया था। भिंद्र के साथ गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे। मगर जैसे ही भिंद्र चिरेमला नाला के समीप पहुंचा तो उसका पांव अचानक फिसल गया। इसके चलते भिंद्र गहरी खाई में जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भिंद्र के साथ गए लोगों ने उसके परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। साथ ही चिकित्सक को मौके पर पोस्टमार्टम के लिए बुलाया गया। चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसएचओ तीसा रोहित डोगरा ने बताया कि सुबह के समय एक व्यक्ति की चिरेमला नाले में गिरने की सूचना मिली थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। प्रारंभिक दृष्टि में मौत का कारण पांव फिसलना बताया जा रहा है। चिकित्सक ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें