फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लीटर लाहण के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भड़िया से करियां मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 15 लीटर देसी शराब (लाहण) बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह सवा दस बजे के करीब एसआईयू चंबा की टीम ने एनएचपीसी टीआरटी मार्ग भड़िया के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान चमन सिंह पीठ पर बैग उठाकर भड़िया से करियां की तरफ जा रहा था। पुलिस टीम को देख कर वह घबरा गया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर चमन सिंह को रोक कर उसकी तलाशी ली।

इस दौरान चमन सिंह के बैग में एक कैन और 2 बोतल जिसमें 15 लीटर देसी शराब (लाहण) बरामद की। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें