फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट पार्टी छोड़ घायलों की मदद को दौड़ पड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी का पंजपुला इलाका शनिवार शाम सात बजे उस समय चीख पुकार की आगोश में चला गया। जब शाम सात बजे तीस सवारियों से भरी एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। जिस स्थान पर बस गिरी उसके ठीक सामने गांव में रिटायरमेंट पार्टी चल रही थी। बस के नीचे गिरने से आवाज आई और एक बड़ा गुबार आसमान की तरफ उठा। ग्रामीणों ने सोचा कि जेसीबी सड़क का मलबा नीचे पहाड़ी में फेंक रही है।
विज्ञापन


कुछ ही देर में गांव के एक व्यक्ति को फोन आ गया कि यहां बस हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही रिटायरमेंट पार्टी छोड़ सभी लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। गहरी खाई में उतर कर लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जहां से निजी वाहनों व एंबुलेंस के जरिए घायलों को बनीखेत, डलहौजी और ककीरा अस्पताल पहुंचाया गया।

इस राहत कार्य में आर्मी, पुलिस व पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। सड़क से जाने वाले पर्यटकों ने अपनी गाड़ियों से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सात बजे से लेकर रात दस बजे तक बचाव कार्य चलता रहा। घायलों को साढ़े आठ बजे तक स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचा दिया गया, जबकि शवों को निकालने में रात के दस बज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें