फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
कार में सवार नशे में धुत्त तीन युवकों ने चंबा थाना के बाहर दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक को गंभीर हालत में टांडा रेफर कर दिया है। कार ने दो गाड़ियों को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में युवकों की गाड़ी भी पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम एक कार तेेज गति से पक्का टाला की तरफ आई। गाड़ी में चालक समेत तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे में धुत्त थे। गाड़ी पर चालक का कोई नियंत्रण नहीं था। तेज गति से कार ने थाने के पास सड़क किनारे बातें कर रहे दो युवकों को रौंद दिया। घायलों की पहचान विशाल पुत्र महिंद्र सिंह निवासी पक्का टाला और अतुल पुत्र संजय कुमार निवासी पक्का टाला के रूप में हुई है। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। विशाल को टांडा रेफर कर दिया है। अतुल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। दो युवकों को रौंदने के बाद कार ने सड़क किनारे दो गाड़ियों को भी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद कार पशु चिकित्सालय के मुख्य गेट से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी में सवार तीनों युवक सुरक्षित थे। खबर लिखे जाने तक युवकों से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि सदर थाना के बाहर तेज रफ्तार कार ने युवकों को टक्कर मारी है। गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें