अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तुन्नुहट्टी बैरियर में पुलिस ने एक व्यक्ति को 400 नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा है। पुलिस ने बैरियर पर नाका लगा रखा था। इस दौरान तंजली डुमडूल नामक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देख हड़हड़ा गया। हड़बड़ाहट में भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को उसकी गतिविधि देख शक हुआ। उसे पकड़ कर सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 400 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी ने कैप्सूल बैग में रखी जुराबों में छुपा रखे थे। सभी कैप्सूल बिना पर्ची और बिना बिल के थे। पुलिस ने कैप्सूल को जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी को पूछताछ के लिए चुवाड़ी थाने में तलब किया। ड्रग एक्ट का मामला होने के चलते पुलिस ने मामले की सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को दी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने 400 कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। जांच की जा रही है।
चुवाड़ी में जाकर की जाएगी जांच पड़ताल
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चुवाड़ी थाना की तरफ से उन्हें कैप्सूल पकड़े जाने की सूचना मिली है। जांच को लेकर वह अपनी टीम के साथ सोमवार को चुवाड़ी जाएंगे। जहां पर कैप्सूल की जांच करके आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।