अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। होली स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में मंगलवार रात चोरी का प्रयास किया गया। वारदात के वक्त बिजली गुल थी। चोरोें ने एटीएम को भी तोड़ दिया है। हालांकि चोर बैंक से पैसे नहीं चुरा पाए हैं। मंगलवार रात पीएनबी की शाखा में चोर घुस आए। चोरों ने पहले एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया जिसमें वे असफल रहे। उसके बाद उन्होंने एटीएम को ही तोड़ दिया। चोर ग्रिल तोड़कर बैंक शाखा के ऑफिस घुस गए। स्ट्रांग रूम में तोड़फोड़ की। इसी दौरान बिजली आ गई। इससे उनकी चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई। बुधवार सुबह जब बैंक शाखा के प्रबंधक बैंक परिसर पहुंचे तो उन्होंने यहां तोड़-फोड़ पाई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम बैंक में पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शाखा प्रबंधक के बयान दर्ज किए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी देखी।
....
देरी से पहुंची पुलिस
पुलिस को चोरी मामले की सूचना सुबह नौ बजे दी गई थी। हैरानी की बात तो है कि पुलिस एक घंटा नहीं बल्कि सूचना मिलने के बावजूद चार घंटे लेट पहुंची। इसके चलते खाकी की देरी को लेकर भी काफी देर तक बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
...
जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
एसआई रविंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी के आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।