फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर पुराने बस स्टैंड के पास नाले में गिरी जीप, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर पुराने बस स्टैंड के पास 150 मीटर गहरे नाले में जीप गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप निवासी गांव मलकौता के रूप में हुई है। जीप गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को नाले में से निकाल कर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। मगर यहां पर चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत करार दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार कुलदीप कुमार पुत्र गंगू राम निवासी गांव मलकौता भरमौर के पुराने बस स्टैंड के पास सब्जी की दुकान करता था। मंगलवार रात को कुलदीप रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था। घर जाने से पहले कुलदीप ने खडली नाले पर खड़ी जीप को पुराने बस स्टैंड के पास लगाने का फैसला लिया। जैसे ही वह जीप को खडली नाले में मोड़ने लगा। अचानक उसका गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया।

इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। गाड़ी नाले में गिरने से हुई जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर बेसुध कुलदीप को कड़ी मशक्कत से सड़क पर पहुंचाया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर उसे भरमौर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसकी नब्ज को टटोल कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नाले में गिरने से शरीर पर आए गहरे जख्मों की वजह से उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों का जायजा लिया। इसके साथ ही वहां पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए। पुलिस ने भरमौर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस घटना के कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि भरमौर के पुराने बस स्टैंड के पास 150 मीटर गहरे नाले में जीप गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें