चंबा। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शुक्रवार को पांच व्यापारियों को बिना जीएसटी कटाए सामान बेचते हुए पकड़ा। उनका सारा सामान जब्त कर लिया गया। व्यापारी बिना जीएसटी इलेक्ट्रानिक उत्पाद शहर व आसपास के इलाकों में बेच रहे थे। इसकी भनक लगते ही विभागीय टीम ने उन पर शिकंजा कस दिया। विभाग ने व्यापारियों को एक लाख 11 हजार रुपये जुर्माना ठोका है। जुर्माना अदा करने के बाद ही उनका सामान रिलीज किया गया।
इसके अलावा तीन माल वाहक वाहन ऑपरेटरों पर भी विभागीय टीम ने शिकंजा कसा। तीन ऑपरेटरों को लंबे समय से टैक्स जमा न करवाने पर 16 हजार 450 रुपये जुर्माना लगाया गया। उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा नविंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने पांच व्यापारियों को बिना जीएसटी का सामान बेचने पर जुर्माना लगाया गया है। विभागीय टीम टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर पैनी नजर रखे हुए है।