फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी-चुवाड़ी मार्ग पर जीप लुढ़की, तीन घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। डलहौजी से चुवाड़ी मार्ग पर बलेरा के समीप एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार को सुबह के समय हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों की पहचान आकाश पुत्र राजकुमार गांव भाटी डाकघर बाथरी, अमित कुमार पुत्र जगदीश कुमार व गगन कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी गांव धानेरनी तहसील डलहौजी जिला चंबा के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार चालक आकाश कुमार जब बलेरा के पास पहुंचा तो उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। इसके चलते गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को छुट्टी कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह के समय का है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के पीछे रहे कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें