फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाट गांव में चलती हुई कार जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। सरोल-सिढ़कुंड मार्ग पर फाट गांव के पास चलती कार में आग लगने से यह राख हो गई। यह वाक्या शनिवार को पेश आया। अचानक बोनट से उठी आग की चपेट में आई गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाह हो गई।

गनीमत रही कि आग फैलने से पहले गाड़ी में सवार दो लोग बाहर निकल गए। दोनों ने भाग कर जान बचाई। पुलिस के अनुसार रक्षित कुमार पुत्र नवलेश कुमार गांव हरिपुर डाकघर सरोल तहसील शुक्रवार देर शाम को साथी हेम राज को रोड़ी गांव छोड़ने गया था। इसी दौरान उसका एक अन्य दोस्त अजय कुमार भी साथ था। रक्षित और अजय ने हेम राज को उसके घर रोड़ी तक छोड़ा और वापस आने लगे। फाट गांव के पास अचानक गाड़ी के बोनट से चिंगारी उठी। इसे देखकर रक्षित और अजय घबरा गए। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर रक्षित और अजय गाड़ी से बाहर आए और भागकर कर गाड़ी से दूर खड़े हो गए। इसके बाद गाड़ी पूरी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने गाड़ी में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन चंबा दी। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले गाड़ी पूरी जल गई। रक्षित ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर बयान दर्ज किए। साथ ही रिपोर्ट तैयार की। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें