फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवीय भूल हो सकती है बस हादसे की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल आनंद
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। पंजपुला में हुआ दर्दनाक बस हादसा मानवीय भूल के कारण हो सकता है। इसका खुलासा जांच कमेटी की रिपोर्ट आने पर होगा। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बस हादसा कोई दुर्घटना नहीं बल्कि मानवीय भूल है। हादसा बस का क्रॉस निकलने के कारण हो सकता है। जोकि एक दम से नहीं निकलता।

घटनास्थल से करीब पांच या छह किलोमीटर पहले क्रास ढीला होना शुरू हुआ था। इसको लेकर बस चालक को जानकारी ही नहीं हुई। जब बस पंजपुला के पास पहुंची तो क्रास पूरी तरह से निकल गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। अगर चालक उस समय बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ने की बजाय ब्रेक लगाता तो शायद हादसा नहीं होता। क्रास निकलने से बस अनियंत्रित हो सकती है लेकिन उसकी ब्रेक पूरी तरह से काम करती है। बस हादसे की जांच को लेकर प्रशासन की ओर से जांच कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एचआरटीसी की टेक्निकल टीम साथ रही। टीम ने गाड़ी के सभी पुर्जों की छानबीन की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 27 अप्रैल को पंजपुला बस हादसे में दस की मौत, 26 घायल हुए थे। जांच कमेटी ने घटनास्थल जाकर रिपोर्ट एसडीएम डलहौजी को सौंप दी है। एसडीएम जांच टीम की रिपोर्ट को प्रदेश सरकार को भेजेंगे। सरकार द्वारा ही रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम डलहौजी डॉक्टर मुरारी लाल ने बताया कि हादसे को लेकर गठित जांच कमेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। टीम ने जो रिपोर्ट बनाई है। उसे सरकार को भेजा जाएगा। आगे का फैसला सरकार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें