फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप दुर्घटना में चालक घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। पंताह-लचोड़ी सड़क पर टप्पर गांव के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घायल की पहचान विनोद कुमार पुत्र निधिया राम (24) गांव खरोठी तहसील सलूणी के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब सोमवार को हुट्टा से जीप नंबर एचपी 73-0236 को लेकर लचोड़ी की जरफ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह टप्पर गांव के पास गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के गिरने से हुई आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। इसके बाद लोगों ने को घायल को खाई से बाहर निकाला। यहां से एंबुलेंस के जरिये घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन


यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को भर्ती कर लिया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हादसे के कारणों की छानबीन की। इसके साथ ही अस्पताल में जाकर घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें