फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पैसे जमा करने आई युवती के पैसे लेकर व्यक्ति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में युवती से 36 हजार की रकम लेकर फरार
विज्ञापन

शाहपुर के बैंक में पैसे जमा करवाने पहुंची थी युवती
युवती ने बैंक कर्मी समझ जमा कराने को थमा दी राशि
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के पंजाब नेशनल बैंक में पैैसे जमा करवाने आई एक युवती के 36 हजार रुपये लेकर शातिर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक भरनोली गांव की पूजा देवी सुपुत्री कर्मचंद पीएनबी की शाखा में पैसे जमा करवाने पहुंची। कैश काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने उसे मशीन के माध्यम से पैसे जमा करवाने की सलाह दी। इस पर युवती मशीन के पास गई, लेकिन पैसे जमा करने की जानकारी के अभाव में उसने साथ खड़े व्यक्ति को बैंक का कर्मचारी समझकर 36000 रुपये मशीन में जमा करवाने के लिए दे दिए। युवती खुद भी वहीं खड़ी रही, लेकिन उस व्यक्ति ने युवती को बातों में उलझाए रखा और वहां से रफूचक्कर हो गया। युवती ने इसके बारे में बैंक प्रबंधन से बात की तो उसे वहां से कोई उचित जवाब नहीं मिला। उसके बाद युवती ने शाहपुर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई और बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। बैंक में इस प्रकार की घटना को एक व्यक्ति अंजान देकर निकल गया, लेकिन बैंक प्रबंधन युवती की कोई मदद नहीं कर पाया। उधर, इसके बारे में पीएनबी शाखा शाहपुर के प्रबंधक संदीप भटनागर ने कहा कि युवती ने किस व्यक्ति को पैसे दिए हैं, इसके बारे में बैंक के किसी स्टाफ को कोई जानकारी नहीं है। उधर, थाना प्रभारी शाहपुर गंभीर चंद ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें