फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में बिजली चोरी करते दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड की निरीक्षण टीम ने भरमौर में बिजली की चोरी करते दो लोगों को पकड़ा है। ये बिजली की मुख्य लाइन में कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। बोर्ड प्रबंधन शिमला से आई टीम ने इन लोगों को 24,700 रुपये जुर्माना किया है। कुछेक जगहों से शिकायतें मिल रही थीं कि बिजली की चोरी की जा रही है। इस पर बिजली बोर्ड शिमला ने टीम का गठन किया। निरीक्षण टीम ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर में दबिश देकर मौके पर दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए धर दबोचा। ये लोग बिजली की मुख्य लाइन पर कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। मौके पर ही टीम ने कार्रवाई की और जुर्माना किया। हिदायत दी है कि यदि पुन: बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। निरीक्षण टीम के दबिश देने से कई लोगों के कान खड़े हो गए है। खासकर उनके जो बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली चोरी होने से बोर्ड प्रबंधन को चपत चपत लग रही है। बोर्ड प्रबंधन के पास पहुंचने वाली रिपोर्ट से भी साफ पता चलता है कि जिले में क्षमता से अधिक बिजली की खपत हो रही है। इससे बोर्ड को घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

....
बिजली चोरी करने पर होगी कार्रवाई : योगेश शर्मा
विद्युत बोर्ड चंबा के अधिशासी अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि शिमला से बिजली बोर्ड की निरीक्षण टीम ने दो लोगों को बिजली चोरी करते दबोचा है। इनसे 24,700 रुपये जुर्माना वसूल किया है। बिजली चोरी करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें