फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहला कार हादसे के तीन घायल टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांदू के चाहला के पास हुए कार हादसे में महिला सबिता के शव का शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक अनूप कुमार, दुल्हन शिवानी और नीतू को मेडिकल कॉलेज चंबा से मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। टांडा पहुंचने पर घायल नीतू की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अन्य घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में ही उपचाराधीन हैं। एसडीएम चंबा दीप्ति मंढोत्रा ने गंभीर घायलों को 10-10 हजार और चंबा में उपचाराधीन दो घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि वीरवार शाम कांदू के चाहला के पास जम्मू के बसोहली से वापस भनौता लौट रही बारातियों से भरी कार खाई में गिर गई थी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक घायल ने बाद में मेडिकल कॉलेज चंबा में दम तोड़ दिया था। साथ ही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल किया गया था। घायलों में से तीन को टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया था। जहां से नीतू को टांडा पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि हादसे में मौत का ग्रास बनी महिला के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें