फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चट्टान से टकराई, दो लोग घायल

विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। कुड़था-साहो मार्ग पर बाइक के चट्टान से टकराने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को चंबा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद दीन निवासी साहो बाइक लेकर कूड़था से साहो जा रहा था। उसके साथ मोहम्मद इब्राहिम निवासी कुड़था भी सवार था। जब वह साहो के पास पहुंचे तो चालक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चट्टान से जा टकराई। इससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए। इसमें पुलिस ने पाया कि बाइक चालक की लापरवाही को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि कुड़था-साहो मार्ग पर बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें