फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ददमा मोड़ के पास मणिमहेश यात्रियों की गाड़ी 500 फीट गहरी खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार अन्य चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान सरबजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई। जबकि घायलों की पहचान अरूण (24) पुत्र ईश्वर दास निवासी हटली (कठुआ), नवीन (39) पुत्र बलविंद्र निवासी गांव फिरोजपुर तहसील व जिला पठानकोट, राकेश कुमार (44) पुत्र सोहन लाल निवासी पिंजौर (पठानकोट) और राजेश कुमार (33) पुत्र अमरनाथ निवासी गांव थरेटीबजा तहसील धरकलां जिला पठानकोट के रूप में हुई है।

उपरोक्त सभी लोग गाड़ी नंबर पीबी 10 एफएच -7500 में सवार होकर चंबा से भरमौर जा रहे थे। गाड़ी को सरबजीत सिंह चला रहा था। भरमौर कस्बे से डेढ़ किमी पीछे ददमा मोड़ के पास चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गाड़ी को गिरता देख आसपास के लोग और अन्य राहगीर वहां पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई से घायलों को सड़क पर पहुंचाया। यहां से उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को चंबा मेडिकल भेज दिया गया। जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर के शवगृह में रखा गया है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। उनके चंबा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर घटना के कारणों की छानबीन की। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ददमा मोड़ में हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें