फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहला में युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत मैहला में नाबालिग युवती ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। यह वाकया मंगलवार को पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां युवती के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मैहला क्षेत्र में नाबालिग युवति रिश्तेदार के घर बीते दो वर्षों से रह रही थी। सोमवार रात को युवती खाना खाकर कमरे में चली गई। मगर सुबह जब काफी देर होने के बाद युवती बाहर न निकली तो रिश्तेदारों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भीतर से कोई भी आवाज नहीं आई। इसके बाद रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़ा। जैसे ही दरवाजा खुला तो पंखे के कुंडे से 17 वर्षीय युवती फंदे से लटकी देख रिश्तेदारों के पांव तले जमीन खिसक गई। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।

इस दौरान ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। एसएचओ प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में टीम चंबा थाना से मैहला के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके साथ ही कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने परिजनों के भी बयान दर्ज किए। पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।
विज्ञापन


एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें