फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट हाईवे पर सामरा के पास पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। चंबा पुलिस ने चंबा-पठानकोर्ट हाईवे पर एक युवक को 492 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कांगड़ा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विजय कुमार (उम्र 32) सदवां नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी अनुज, मुख्य आरक्षी राजेश, मानद मुख्य आरक्षी संजय, आरक्षी मंजीत, विकास और गृह रक्षक राजकुमार ने चंबा-पठानकोट हाईवे पर सामरा के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इसी दौरान चंबा से पालमपुर के लिए जा रही निगम की बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार विजय कुमार पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर जब पुलिस ने उ

सकी तलाशी ली तो उससे 492 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें