फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुुर्घटनाओं में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा के चार अलग-अलग क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार सोहन लाल पुत्र ध्यान सिंह निवासी गांव बटोटी निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पत्थर पर जा गिरा। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


नूर मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी संघणी बुधवार शाम को घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया। इससे वह चोटिल हो गया। हादसे में उसकी बाजू टूट गई है। तीसरे मामले में रीतू निवासी गुढ़ेई रोजमर्रा की तरह मवेशियों को चारा डालने के लिए गोशाला में गई थी। इस दौरान अचानक बैल ने टक्कर मार कर उसे घायल कर दी।
विज्ञापन


चौथे मामले में बविता निवासी मुगला घर जाते समय गिरने से घायल हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि विभिन्न दुर्घटनाओं में घायल हुए चार लोगों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें