कंपिल रोड स्टेशन पर एक महिला पैर फिसलने से रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को जब तक रोका तब तक वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची यूपी-100 ने कायमगंज सीएचसी ले गए, जहां से उसे से सैफई रेफर कर दिया गया।
कंपिल थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी कमलेश (55) पत्नी विजेंद्र सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका आगरा से इलाज चल रहा है। गुरुचार सुबह वह बिना किसी को बताए कंपिल रोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां पर टहलते समय पैर फिसलने से अचानक वह ट्रैक पर गिर पड़ी।
इसी दौरान फर्रुखाबाद से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आ गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई थी। वहां मौजूद लोगों ने उसे वहां से निकाल कर मामले की सूचना यूपी-100 को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस न परिजनों को सूचना दी और महिला को कायमगंज सीएचसी ले गए। गंभीर हालत देखकर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल, सैफई रेफर
कंपिल स्टेशन के पास पैर फिसलने से ट्रैक पर गिरी