फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा कॉलेज में भिड़े एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा कॉलेज में वीरवार को एबीवीपी और एसएफआई के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह वाकया वीरवार को सुबह के सामने आया। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा। साथ ही कैंपस में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को शांत करवाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों संगठनों के दो-दो कार्यकर्ताओं को चौकी पूछताछ के लिए ले गई।

यहां दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच समझौता हो गया। वहीं, दूसरी तरफ दोनों छात्र संगठनों के बीच हुई हाथापाई से कॉलेज परिसर में माहौल तनावपूर्ण रहा। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दस बजे के करीब एबीवीपी के कार्यकर्ता और एसएफआई के कार्यकर्ता परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझ पड़े और बात हाथापाई तक पहुंच गई। यह देखते हुए कैंपस में मौजूद पुलिस कर्मियों और कॉलेज स्टाफ ने छात्रों को छुड़ाया। इसके साथ ही चार कार्यकर्त्ताओं को पुलिस ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी तलब किया। जहां छात्र नेताओं से मामले बारे पूछताछ की गई। काफी देर के बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच समझौता हुआ। इसके बाद पुलिस ने इन छात्र नेताओं को छोड़ा।

गौरतलब है कि चंबा कॉलेज में पिछले करीब तीन दिनों से माहौल तनावपूर्ण चल रहा है। एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में उलझ रहे हैं। मगर वीरवार को तो दोनों छात्र संगठनों के बीच में झड़प हो गई। इस कारण कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने आए छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्र संगठनों की इस झड़प के कारण कॉलेज में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है।

वहीं, कॉलेज प्रशासन ने नए निर्देशों के मुुताबिक आगामी दिशा निर्देश जारी कर दिए है। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि मामले को शांत करवा दिया गया है। कहा कि कॉलेज में छात्र संगठनों के प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है। कहा कि शिक्षा के मंदिर में छात्रों को पढ़ाई की और ध्यान देना चाहिए ना कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।

इनसेट
एबीवीपी के जिला मीडिया प्रमुख रिहान सोनी ने बताया कि वीरवार को इकाई कार्यकर्ता अपने बैनर लगा रहे थे। इसी दौरान एसएफआई के कार्यकर्ता उनसे उलझे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि ऐसे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इनसेट
एसएफआई के परिसर सचिव कुलदीप कुमार का कहना है कि एबीवीपी कॉलेज में पढ़ाई का माहौल खराब कर रही है। इस कारण कॉलेज में पढ़ाई करने आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें